बिलासपुर-गौठानों के नाम पर किए जा रही गड़बड़ी को उजागर करने भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा रानी गाँव के गौठान का निरीक्षण किया गया जहाँ पर समूह की बहनों ने बताया कि विगत तीन साल से एक भी गाय नही है, गोबर नही है, पानी नही है, न ही पैरा है।गौठानों के नाम पर किए जा रहे ,गौठान में व्यवस्था नही होने की बात ग्रामीणों ने बताई ,गौठान का अध्यक्ष भी गौठान की देख रेख करने नही आता जिसके कारण अव्यवस्था है ,अध्यक्ष द्वारा चारे की भी व्यवस्था नही की जाती जिससे गए नही आती ।
स्मृति जैन सह सोशल मीडिया प्रभारी प्रदेश किसान मोर्चा व जिला एनजीओ प्रभारी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर भाजपा कार्यकर्ता रमेश श्रीवास्तव जी, बूथ अध्यक्ष रमाकांत पांडे , बेलतरा महिला मोर्चा शहरी मंडल उपाध्यक्ष रीना झा, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सीमा यादव, सौरभ सराफ, अजित दास, रिंका उजागर, मोनू बघेल, कुनाल सारथी, कुश साहु राकेश उजागर, मयंक पांडे उपस्थित थे.

