गिरफ्तार आरोपी:-1.रवि सोनकर पिता श्रवण सोनकर उम्र 22 वर्ष निवासी शनिचरी रपटा के पास थाना सरकण्डा
02.मुस्तकिम उर्फ सोहेल पिता मोहम्मद शाहीद उम्र 22 वर्ष निवासी खपरगंज थाना सिटी कोतवाली
बिलासपुर-प्रार्थी विवेक ताम्रकर पिता विजय ताम्रकर उम्र 31 वर्ष निवासी त्रिवेणी नगर जबडापारा थाना सरकण्डा थाना सिटी कोतवाली उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत शनिचरी बाजार में नाला निर्माण हेतु रखे 3 क्विंटल लोहे के छड को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 253/2023 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिटी कोतवली निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी की पता साजी की जा रही थी। मुखबिर सूचना पर आरोपी रवि सोनकर पिता श्रवण सोनकर उम्र 22 वर्ष निवासी शनिचरी रपटा के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर को तलब कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा 03 क्विंटल छड चोरी करना स्वीकर किया तथा चोरी के छड को मुस्तकिम उर्फ सोहेल निवासी खपरगंज को बेचना बताया गया। चोरी गए 03 क्विंटल छड को मुस्तकिम के कब्जे से बरामद किया गया। प्रकरण में धारा 411,34 भादवि जोडी गयी। आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
विशेषयोगदान:- निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, सउनि गजेंद्र शर्मा, आर अजय शर्मा, रंजित खाण्डे, गोकुल जांगडे, नुरूल कादिर, प्रेम सूर्यवंशी, तदबीर सिंह

