अमर ,धरम, संगठन में करेंगे काम ,मिली जिम्मेदारी।

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार आगामी 30 मई से 30 जून तक भाजपा संगठन द्वारा पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन लोकसभा, विधानसभा एवं बूथ स्तर पर आयोजित किये जायेंगे। बिलासपुर लोकसभा में कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया है। बिलासपुर लोकसभा में विभिन्न लोकसभा, विधानसभा एवं बूथ स्तरीय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि बिलासपुर लोकसभा अंतर्गत बिलासपुर जिला में कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कार्य योजना बनाने के लिए दिनांक 18 मई 2023 गुरूवार को दोपहर 3 बजे से भाजपा कार्यालय बिलासपुर में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में विशेष रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, जिला संगठन सहप्रभारी इन्द्रजीत सिंह, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने बिलासपुर जिला में निवासरत् भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी व जिला भाजपा पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के जिलाध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, मंडल संगठन प्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष से आग्रह किया गया है दिनांक 18 मई 2023 गुरूवार को दोपहर 3 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
छत्तीसगढ़ के ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव‘ में सभी राज्यों और केन्द्र…
Cresta Posts Box by CP