आईएएस अमन सिंह की अग्रिम जमानत याचिका मामले में हाईकोर्ट फैसला सुरक्षित।

बिलासपुर-भ्रष्टाचार के मामले के आरोपी रमन सरकार के प्रमुख सचिव ,आईएएस अमन सिंह ने ईओडब्ल्यू की गिरफ्तारी से बचने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है मामले में सोमवार को सुनवाई हुई दोनो पक्षों की बहस के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है साथ ही आदेश तक नो कोर्सिव स्टेप का निर्देश दिया है, रमन सरकार में प्रमुख सचिव रहे आईएएस अमन सिंह ने हाईकोर्ट फिर निचली कोर्ट और फिर हाईकोर्ट अग्रिम जमानत याचिका लगाई है ,सोमवार अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई और हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। सरकार की ओर से अमृतो दास ,और अमन सिंह की ओर अनिल खरे जबलपुर ,अभिषेक सिन्हा, गैरी मुखोपाध्याय, ने पैरवी की शासन की ओर से अमृतो दास ने अग्रिम जमानत का विरोध किया सुप्रीम कोर्ट के रिपोर्टेबल जजमेंट का हवाला देते हुए कहा कि अमन सिंह की गिरफ्तारी जरूरी है बिना पूछताछ के सरकारी पैसों का हिसाब नही मिल सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
तेलुगू उगादि हिंदू नव वर्ष महोत्सव 2023 की तैयारी में…
Cresta Posts Box by CP