150 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस की कार्यवाई।


आपरेशन निजात के तहत रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जप्त मशरूका – अवैध कच्ची महुआ शराब 150 लीटर कीमती 22500 रूपये।
गिरफ्तार आरोपी

  1. संकेश मरावी पिता पंचराम मरावी उम्र 23 वर्ष,
  2. मनीष जगत पिता स्व. राधेश्याम जगत उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी
    जाली थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0।

    बिलासपुर- थाना रतनपुर पुलिस को मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम जाली में भारी मात्रा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाया जा रहा है। कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतू थाना टीम द्वारा ग्राम जाली में उक्त व्यक्ति के बाड़ी व घर में रेड कार्यवाही करने पर भारी मात्रा में हाथभट्ठी में कच्ची महुआ शराब बनाते हुए मिले। आरोपियो के कब्जे से 150 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 22500 रूपये को जप्त किया, तथा उक्त व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. संकेश मरावी पिता पंचराम मरावी उम्र 23 वर्ष, 2. मनीष जगत पिता स्व. राधेश्याम जगत उम्र 19 वर्ष बताये। जिनके द्वारा शराब बनाने व रखने के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई कागजात नही होने से अभियुक्तगणों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा सभी थाना प्रभारिओ को किरायादार…
Cresta Posts Box by CP