वन मंडल बिलासपुर में पकड़ाई सागौन चिरांन, ,अवैध कटाई के करके कर रहे थे परिवहन।

वन विभाग द्वारा एक वाहन सहित सागौन के अवैध चिरान जब्त

बिलासपुर-वन विभाग में वनों की अवैध कटाई जारी है वन मंडल बिलासपुर के बेलगहना परिक्षेत्र अंतर्गत एक वाहन- ट्रेक्टर सहित सागौन के 18 नग सिलपट जब्त किए गए है। इसके जब्ती की कार्रवाई वन मंडलाधिकारी कुमार निशांत के निर्देश पर में गठित विभागीय टीम द्वारा क्षेत्र में गस्त के दौरान की गई। विभााग द्वारा आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ वनोपज अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है।

सागौन तथा बीजा लकड़ी के अवैध चिरान जप्त

संलिप्त तीन आरोपियों को जेल

वन विभाग की छापामार कार्रवाई निरंतर जारी

बिलासपुर- अवैध कटाई और अतिक्रमण में संलिप्त तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

वनमंडलाधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत के निर्देश पर गठित टीम द्वारा वन परिक्षेत्र रतनपुर अंतर्गत बानाबेल सर्किल के सोडाखुर्द परिसर में जांच के दौरान ग्राम सोडाखुर्द से दो आरोपियों तथा ग्राम लोहाड़िया से एक आरोपी को सागौन एवं अन्य मिश्रित प्रजातियों के वृक्षों की अवैध कटाई कर अतिक्रमण करते पाया गया। इनका अनुमानित मूल्य लगभग 2 लाख रूपए है। इसी तरह विभागीय टीम द्वारा ग्राम नांगचुआ में ओंमकार गंर्धव के घर एवं बाड़ी में तलाशी कर कुल 11 नग बीजा लकड़ी के चिरान जप्त किए गए। जप्तशुदा चिरान को विक्रय डिपो कोटा में परिवहन कराया गया है। वन विभाग द्वारा उक्त सभी प्रक्ररणों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा स्थानीय ऑफिसर्स मेस और…
Cresta Posts Box by CP