ट्रेन से सोने का जेवर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार लाख के जेवर जप्त।

आरोपी के कब्जा से सोने के जेवर कीमती करीबन ₹400000/चार लाख रूपये

आरोपी :*जयकिशन देवार पिता संजय देवार उम्र 36 साल निवासी भैसापसरा देवारपारा बलौदाबाज़ार

बिलासपुर- मोबाइल फोन मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम मानिकचौरी मेन रोड में एक व्यक्ति अपने पास में संदिग्ध रुप से सोने का जेवर रखा बेचने के फिराक में खड़ा है सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के ग्राम मनिकचौरी पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी जयकिशन देवार पिता संजय देवार उम्र 36 साल निवासी बलौदाबाजार भैसा पसरा थाना व जिला बलौदा बाजार के कब्जे से पर्स के अंदर सोने के चटकन, मंगलसूत्र,झुमकी,सिक्का को समक्ष गवाहन जप्त कर चोरी के संदेह पर पूछताछ करने से आरोपी द्वारा चोरी का सामान होना स्वीकार किया जिस पर इस्त. क. 01/23 धारा 41 (1-4) जाफौ. / 379 भादवि के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
▪️ जमीन विवाद एवं पूर्व प्रकरण में राजीनामा ना होने…
Cresta Posts Box by CP