बिलासपुर-यादवमहासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने समाज केलिए जमीन और भवन के लिये राशि देने की घोषणा की महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव ने मुख्यमंत्री से मांग की जिसके बाद मुख्यमंत्री ने जमीन और भवन बनाने के लिए राशि देने की घोषणा की, यादव महासभा की सभा मे दस हज़ार से ज्यादा यादव समाज के लोग पहुंचे थे बंगाल, कर्नाटक, एमपी ,राजस्थान, बिहार ,यूपी, दिल्ली, झारखंड, से यादव समाज के लोग महासभा में पहुंचे थे ,एमपी से पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे,मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के लिए हमे पुराने लोगो को जमीन देने का काम किया है ,गौ सरंक्षण के लिए गोबर एयर गोमूत्र की शुरवात की है इससे गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों को लाभ हो रहा है,दो सौ करोड़ रुपये गोबर बेचने वालों के खाते में ट्रांसफर सरकार ने किये है।बीजेपी पर हमलावर हुए सीएम बघेल ने कहा कि इनको गाय के नाम से वोट चाहिए लेकिन सेवा नही करते, हम अगले साल से 28सौ में किसानों का धान खरीदेंगे इस बार 107 लाख मीट्रिक टन धान किसानों ने बेचा है,सीएम ने अहीर रेजिमेंट और जाति जनगणना के समर्थन किया करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जाति जनगणना नही करना चाहती।महासभा के पदाधिकारियों ने समाज को विधानसभा ज्यादा संख्या में टिकट देने की मांग की । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत समाज की ओर से प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव, महापौर रामशरण यादव समाज के पदाधिकारियों ने किया। महासभा के सभी पदाधिकारियों ने सीएम को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों ओर विचार किया गया तो देश का 25 करोड़ यादव समाज आपका समर्थन और साथ देगा, समाज के पदाधिकारियों ने बीजेपी की बजाय कांग्रेस द्वारा तीन विधायक को टिकट देने के लिए भी भूपेश बघेल का धन्यवाद किया,कार्यक्रम में जिले समस्त यादव समाज के लोगो शामिल हुए।


