स्व.उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में 13वें दिन खेले गए एक क्वार्टर फाइनल और एक सेमीफाइनल मैच
क्वार्टर फाइनल मुकाबला शारीक तारिक इलेवन भोपाल और एसीसी सन रियल स्टेट के बीच खेला गया जिसमें शारिक इलेवन भिलाई की टीम 8 विकेट से विजयी रही।
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल कुंबली इलेवन और शारिक तारिक इलेवन भोपाल के बीच खेला गया जिसमे कुंडली इलेवन पाटन की टीम 6 विकेट से विजयी रही।
कुबली इलेवन पाटन की टीम फाइनल में
आकर्षक लाइटिंग,और आतिशबाजी ने मोहा दर्शकों का मन
स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान चल रही है… आयोजन के 12वें दिन चार मैच सम्पन्न हुए
पहला मैच के शारिक़ तारिक इलेवन भोपाल और एसीसी सन रियल स्टेट के बीच खेला गया।एसीसी सन रियल स्टेट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने एसीसी सन रियल स्टेट की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 53 न बनाए।
इनकी ओर से बल्लेबाज सिराज ने सर्वाधिक 19 रन बनाएं। शारिक तारिक इलेवन की ओर से गेंदबाज पोलार्ड ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट प्राप्त किए।
दूसरी पारी में 54 रनों का पीछा करने उतरी शारिक तारिक इलेवन की टीम ने 5वें ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाकर मैच जीत लिया।इनकी ओर से बल्लेबाज अजीम ने विजयी पारी खेलते हुए 11 गेंदों में 21 रन बनाएं।एसीसी सन रियल स्टेट ओर से गेंदबाज योगेश और अभिजीत ने 1-1 विकेट अर्जित किए। इस प्रकार शारिक तारिक इलेवन ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया और सेमी फाइनल में जगह बना ली। शारिक तारिक इलेवन के खिलाड़ी पोलार्ड को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।इस मैच में मुख्य अतिथि जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर बाजपई एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा रहे।सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस संपन्न कराया।
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच शा यूरीक तारिक इलेवन भोपाल और कुंबली इलेवन पाटन के बीच खेला गया। शारिक तारिक इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी शारीक तारिक इलेवन भोपाल की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 78 रन बनाए।इनकी ओर से बल्लेबाज केडी ने सर्वाधिक 19 रन बनाएं। कुंबली इलेवन पाटन के गेंदबाज अमित ने सर्वाधिक ने 3 विकेट अर्जित किए। वहीं गोल्डी और राकेश ने 2-2 विकेट अर्जित किए। 79 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुंबली इलेवन की टीम ने 9वें ओवर में ही विकेट 4 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस प्रकार कुंबली इलेवन की टीम फाइनल पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।
कुंबली इलेवन की ओर से सलामी बल्लेबाज अमित और घनश्याम ने क्रमशः 21 और 19 नागेंद्र ने रन बनाएं। शारिक तारिक की ओर से गेंदबाज आनंद ने सर्वाधिक 2 विकेट प्राप्त किए। कुंबली इलेवन के खिलाड़ी अमित को उनकी शानदार गेंदबाजी एवं बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस मैच के मुख्य अतिथि एपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर,कृषि मंडी के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, रहे।उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ करवाया।
स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का यह 11वा वर्ष है इस वर्ष इस प्रतियोगिता में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की 32 टीमों ने भाग लिया है इस वर्ष विजेता टीम को 4 लाख की इनामी राशि दी जाएगी प्रतिदिन खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जा रहे हैं।दिन प्रतिदिन मैदान में दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है आकर्षक एलइडी स्क्रीन अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग बेहतर लाइट एवं साउंड सुविधा और आकर्षक पुरस्कार आदि आज ने इस प्रतियोगिता को और भी रोचक बना दिया है।
सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबलों के आईपीएल के तर्ज पर चियर लीडर्स,आकर्षक लाइटिंग,और भव्य आतिशबाजी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैl


