चार लाख कैश कार लिए नशे में घूम रहा था एमपी का मोहम्मद ,नाली में गिरी कार ,पुलिस ने पकड़ा।

बिलासपुर- जिले में संदिग्ध वाहनो की आकस्मिक चेकिंग करवाई जा रही है रतनपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार क्रमांक सीजी 10 एफए 2888 का चालक पुलिस को देख कर भागने लगा जो बोधिबंद में कार अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतरकर नाली में जा फसी जिसकी तस्दीक़ करने पर उक्त इनोवा वाहन का चालक मोहम्मद मंसूर s/o मोहम्मद मंजूर निवासी बनिया टोला कोतमा मध्यप्रदेश शराब के नशे में था,वाहन को चेक करने पर उसमें 3,97,500 रुपय मिले जिसके संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा,वाहन चालक का मुलाहिजा कराकर धारा 185 एमवी एक्ट की कार्यवाही की गई एवं बरामद रकम के संबंध में नोटिस दिया गया जो रकम कहाँ से आया व किसका है इस संबंध में कोई जानकारी नहीं देने पर धारा 102 crpc के तहत जप्त कर जाँच में लिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
"विनर्स ऑन व्हील: गुड मॉर्निंग बिलासपुर" (कैंसर को हराना है…
Cresta Posts Box by CP