बिलासपुर-नाईट लैंडिंग सम्बन्धी कार्यों में अनावश्यक देरी के विरोध में आंदोलन सबह ११. ३० से एक घंटे का सांकेतिक धरना हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कड़ा कदम उठाते हुए पी डब्लू डी के बिलासपुर चीफ इंजीनियर कार्यालय के सामने १५ फरबरी बुधवार को धरना देने का ऐलान किया है . समिति ने यह कदम आज तक नाईट लैंडिंग सम्बन्धी कार्यों के प्रारम्भ ना हो पाने के उठाया है . समिति ने आगे कहा कि कि यदि तुरंत काम शुरू नहीं हुआ तो एयरपोर्ट पर इस साल नाईट लैंडिंग संभव नहीं होगी . 78 हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने अपनी बात कहते हुए आगे कहा कि एयरपोर्ट पर सारे काम ऐ ऐ आई के मापदंडो पर होने है यह बात पी डब्लू डी को से पता है इसके बावजूद जो टेंडर जारी किया गया उसकी शर्तों को पी डब्लू डी ने ऐ ऐ आई से मंजूर नहीं कराया . इसके कारण अब जब ठेकेदार चयनित हो गया है तब भी काम शुरू नहीं हो पा रहा . हालांकि टेंडर में वही शर्तें है जो ऐ ऐ आई रखती है परन्तु उसका पूर्व अनुमोदन ना करना अब मंहगा पड़ रहा है .इसके साथ ही हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इसके अलावा पी डब्लू डी के अधिकारियो और एयरपोर्ट प्रबंधन में तालमेल की कमी को भी इस देरी के लिए जिम्मेदार बताया है . समिति ने कहा कि निजी अहंकार के कारण यह स्थिति आई है और जन भावना की उपेक्षा कर काम को फसाया जा रहा है , हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने चेतावनी देते हुए कहा कि एयर पोर्ट विकास और नाईट लैंडिंग कार्य सम्बन्धी बाधाओं को तुरंत दूर किया जाना आवश्यक है अगर इसमें अनावश्यक देरी की गई तो समिति बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी . बुधवार १५ फरवरी पी डब्लू डी मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष सुबह ११.३० बजे धरना होगा हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आंदोलन का कार्यक्रम बताते हुए कहा कि प्रारम्भ में १५ फरवरी को एक सांकेतिक धरना आयोजित किया जा रहा है जो कि पी डब्लू डी कार्यालय के सामने होगा और अगर फिर भी काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को बड़े रूप में किया जाएगा . इसके लिए समिति ने सदस्यों और सहयोगी संगठनों को १५ फरवरी ११.३० बजे पी डब्लू डी कार्यालय पहुंचने की अपील की है . महा धरने में आगमन के क्रम से बद्री यादव , देवेंद्र सिंह ठाकुर , केशव गोरख , अशोक भंडारी , दीपक कश्यप , राकेश शर्मा , समीर अहमद , राघवेंद्र सिंह ठाकुर , अनिल गुलहरे , अमर बजाज , मोहन जायसवाल , संजय पिल्ले , कमल सिंह ठाकुर , साबर अली , नरेश यादव , चित्रकान्त श्रीवास , प्रकाश बहरानी , संतोष पीपलवा अकील अली , चंद्र प्रकाश जायसवाल और सुदीप श्रीवास्तव उपस्थित थे .

