बिलासपुर- नए कप्तान आये थे तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि नशे और ट्रैफिक की खिलाफ काम करेंगे ,लोगो ने ज्यादा भरोसा नही किया क्योंकि अमूमन नया अधिकारी जब आते है तो ऐसी बात करते ही है , लेकिन एसपी संतोष कुमार काम शुरू कर दिया है , पहली बार किसी कप्तान ने मेडिकल स्टोर मालिको को बुलाकर समझाया है कि नशे का व्यपार बंद करे, और नशे के कारोबार में लगे लोगो की जनाकारी एक जिम्मेदार व्यपारी की तरह पुलिस को दें ,मोटरसाइकिल और ऑटो पार्ट्स वालो को भी चेताया गया है कि सिलोशन नशे के लिए न बेचे अगर पकड़े गए तो कार्यवाई होगी,कोतवाली एयर सिविल लाइन पुलिस ने सभी मेडिकल स्टोर वालो को चेता दिया है नशे का कारोबार नही चलेगा, नशे के सिरप की जानकारी इन मेडिकल स्टोर वालो को रहती है ,लेकिन मुनाफा कमाने के फेर में युवाओ को नशे का सामना बिक्री करते है , पुलिस को इनके लाइसेंस खत्म करने की सिफारिश करना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी नशे की लत से बच सके ,जब तक कानूनी डंडा नही चलेगा मुनाफा कमाने वाले सामजिक बुराई सेदूर नही रहने वाले ,जैसे ही इस तरह के कारोबार करने वाले मेडिकल स्टोर के लाइसेंस रद्द करने के साथ एफआईआर होगी ये सभी पुलिस की मदद करना शुरू कर देंगे और सामाजिक दिखाई देने लगेंगे। खैर एसपी संतोष सिंह का ये काम सामजिक दृष्टि से सराहनीय है,।


