बिलासपुर-संपत्ति कर वसूली निगम के कर्मी अपने वेतन के बराबर भी नही कर पा रहे है नगर निगम के दृष्टि सभाकक्ष में महापौर रामशरण यादव ने निगम के राजस्व अधिकारियों की बैठक ली बैठक संपति कर की वसूली नही कर पाने को लेकर नाराज़गी जाहिर की महापौर रामशरण ने कहा कि नगर निगम स्व वित्त पोषित संस्था है अगर राजस्व की वसूली नही होगी तो आपका वेतन भी नही मिल पाएगा पिछली बार संपति निलामी से निगम का वेतम दिया गया लेकिन ये हर बार नही हो सकेगा।निगम के कर्मियों से ज्यादा स्पायरो ने संपति कर वसूली है , स्पायरो के कर्मियों में बताया की सरकारी कार्यालय और आवास का 6 करोड़ से ज्यादा का पानी बिल बकाया है , सरकारी कर्मचारी पानी बिल जमा करने में बहानेबाजी करते है। महापौर में इस मामले में कलेक्टर से बात करके वसूली की बात कही है ,जोन पांच की महिला कर्मी को संपति कर के एवज में पैसा मांगने पर भी महापौर ने फटकार लगाई, महापौर ने कहा कि डायवर्सन वाले जमीन से निगम को टैक्स लेने का अधिकार है,साथ ही टैक्स बढ़ाने के लिए राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए है बड़े बकायदारों पर कार्यवाई के निर्देश भो महापौर ने दिए है, नए निर्माण को चिन्हाकित कर संपति कर जमा कराने के निर्देश महापौर ने दिए है , साथ ही कम टैक्स वसूलने वाले कर्मियों को हिदायत दी कि अगर राजस्व में काम नही कर पा रहे है तो विभाग छोड़ दे ,राजस्व में आने वाले कर्मियों की कमी नही है, दो महीने में शिविर लगाकर 60 करोड़ बकाया राशि वसूलने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को महापौर ने दिए है , महापौर ने कहा कि किसी भी उल जलूल आदेश पर ध्यान न दे महापौर नगर निगम का प्रशासक होता है किसी प्रकार की कोई परेशानी है तो मुझसे बात करे। महापौर ने टैक्स के लिए निगम का एप लाने के निर्देश दिए सभी डाटा को जल्द अपलोड कर ये व्यवस्था करने के निर्देश दिए है ताकि संमय पर लोगो टैक्स जमा कर सके , आम आदमी टैक्स पटाना चाहता है लेकिन हम सुविधा नही दे पा रहे है जब तक एप नही बन जाता घर घर जाकर नोटिस दे ।लोगो शांतिपूर्ण तरीके से टैक्स ले किसी तरह का विवाद न करे ,रिकार्ड अपडेट करें ताकि टैक्स बढ़ सके।

