बिलासपुर- जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेश का पालन नही कर रहे है , तखतपुर में विभगीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने जब डीइओ से पूछा कितने स्कूल में शिक्षक नही आ रहे तो इसका कोई जवाब डीईओ कौशिश नही दे पाए , एक भाजपा नेता के रिश्तेदार है होने के कारण मनमानी तरीके से काम कर रहे है , एक सप्ताह से ज्यादा हो गया मुख्यमंत्री को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों का निरक्षण करके रिपोर्ट दे लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने मुख्यमंत्री का कहना भी नही माना , भेंट मुलाकात में लोगो ने शिक्षक के नही आंये की शिकायत सीएम से की थी , सरिता जायसवाल ने तो साफ तौर पर भेंट मुलाकात में सीएम से कहा था कि मोटी तनख्वाह लेने के बाद भी शिक्षक स्कूल क्यों नही आते , जब मुख्यमंत्री ही निर्देश करें और अधिकारी नही सुने तो फिर जनता किसके पास जाएगी , जिला शिक्षा अधिकारी बेहद पावरफुल है इसलिए मुख्यमंत्री का भी नही सुन रहे है , कड़े शब्दों में सीएम के निर्देश का डीईओ पर कोई असर नही हो रहा है , मुख्यमंत्री ने जनता से वादा किया है स्कूलों की स्थिति सुधरेगी ,लेकिन ऐसे अधिकारी शासन की छवि धूमिल कर रहे है। हर वर्ग का ध्यान रखने वाले बघेल सरकार की छवि ऐसे ही अधिकारियों के कारण जनता के बीच खराब हो रही है ।

