
बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा के 41 वें स्थापना के दिवस पर बिल्हा के सिरीगिड्डी मंडल में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारे पूरखों का पुण्य है कि शून्य से शिखर की ओर है। समाज में अंत्योदय की स्थापना के लिये हम और सहभागी बनें। स्थापना दिवस के पुनीत अवसर हमें विजय छत्तीसगढ़ के अभियान में अभी जुट जाने की जरूरत है।इसके साथ ही टीकाकरण अभियान के महात्वपूर्ण कार्यक्रम केंद्रीय संगठन ने तय किया है। हम सबको कोविड नियमों का पालन करके अभियान में जुटना होगा। इस समय पर कोविड पर अंकुश लगाने के लिये हर कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभायें। जिसके लिये काम करने की जरूरत है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का मजबूत आधार है। पार्टी के तय अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के निवास पर नामपट्टिका लगाने का महात्वपूर्ण कार्यक्रम चल जा रहा है। इस तरह की मर्मस्पर्शी अभियान हमारे पार्टी में चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 13 व 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर की जंयती पर समरसता दिवस का आयोजन किया गया है। बाबा साहब हम सबके पथ दर्शक है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने भाजपा का झंडावंदन किया और तिफरा-सिरगिट्टी मंडल के अध्यक्ष बलराम देवांगन के निवास पर नाम पट्टिका लगा कर सम्मान किया।