जीआरपी ,आरपीएफ,चुके,तारबाहर पुलिस ने एमपी के दो युवकों को पचास हज़ार के गांजे के साथ पकड़ा।

10 किलो मादक पदार्थ गांजा जुमला कीमत 50000 रुपये जप्त

थाना तारबाहर एवं आरपीएफ थाना बिलासपुर की संयुक्त कार्यवाही

दिनांक 22/01/2023
अपराध क्रमांक 21/2023 धारा 20(B) NDPS एक्ट

गिरफ्तार आरोपी

  1. अनुराग राव पिता विनोद राय उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पोस्ट पटोला थाना रीठी जिला कटनी मध्यप्रदेश
  2. रोहिणी पटेल पिता नत्थूलाल पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम करैहा पोस्ट डांग थाना रीठी जिला कटनी मध्यप्रदेश

जप्ति
10 किलो ग्राम गांजा

बिलासपुर- अवैध नशीले सामान के खरीदी बिक्री व परिवहन पर रोक लगाने एवं नशा के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। सूचना मिला की मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु दो व्यक्ति आने वाले हैं सूचना पर टीम बना कर स्टाप के रवाना होकर पार्सल यार्ड के सामने घेराबंदी किया गया। दो व्यक्ति पार्सल यार्ड की ओर से आते दिखे जिसे रोककर पुछताछ करने पर अपना नाम अनुराग राव और रोहिणी पटेल जिला कटनी मध्यप्रदेश का होना बताये तथा केसिंगा ओरिसा से बिलासपुर घूमने आना बताए। मुखबिर की सूचना के अनुसार पुछताछ एवं बैग की तलाशी लेने पर 7 अलग अलग पैकेट मे भरा मादक पदार्थ गांजा 10 किलो कीमती 50000 रुपये का बरामद हुआ। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20बी एन.डी.पी.एस एक्ट का पाये जाने से आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर मनोज नायक, SI मिलन सिंह, आरक्षक मुरली भार्गव, मनीष सिंह, प्रीतम मरावी, अविनाश प्रधान, अजय सिंह
आरपीएफ बिलासपुर से उप निरीक्षक कुलदीप कुमार सिंह तथा सहायक उपनिरीक्षक एस्सेल बघेल
का योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
धरसींवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल एक्सरे मशीन की…
Cresta Posts Box by CP