रतनपुर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष आशा सूर्यवंशी को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला। रिपोर्ट लिखाने गई तो कोरबा पुलिस ने भगाया,बिलासपुर एसपी प्रशान्त अग्रवाल ने दी राहत। विधायक पांडे आशा को लेकर पहुंचे एसपी कार्यालय।

बिलासपुर- रतनपुर नगर पालिका की कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष को उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया मामले की शिकायत करने गईं आशा सूर्यवंशी को कोरबा पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना करते हुए भगा दिया । पीढिता आशा सूर्यवंशी ने दहेज को।लेकर मारपीट करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने गई थी लेकिन उरगा थानेदार में कांग्रेस कीपूर्व अध्यक्ष आशा सूर्यवंशी को रिपोर्ट नही लिखी परेशान आशा सूर्यवंशी विधायक शैलेष पांडे के साथ बिलासपुर एसपी के पास पहूँची एसपी प्रशान्त अग्रवाल ने महिला के साथ हुए मामले में एफआईआर का निर्देश दिया है । पीढिता आशा सूर्यवंशी ने बताया कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए दबाव डालते है कहते है नगर पालिका अध्यक्ष दहेज देना पड़ेगा।नही देने पर बच्चे को छीन लिया ,मारपीट की ,कोरबा पुलिस ने रिपोर्ट नही लिखी। इसलिए विधायक के पास आई थी।मामले में विधायक शैलेष पांडे ने कहा कि ये गंभीर मामला है मामले में कार्यवाइ होनी चाहिए ,एमपी से मैंने बातकी है उंन्होने कार्यवाई के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री…
Cresta Posts Box by CP