बिलासपुर- लिंगयडीह के पार्षद और जिला ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केशरवानी के पास महिला राजकुमारी धुरी पहुची और अपनी समस्या बताई की पति की मौत आठ साल पहले हो गई है मजदूर करके अपना जीवन यापन करके किसी तरह जीवन यापन कर रही है लेकिन बेटे को पढ़ा नही पा रही है ,आर्थिक स्थिति कमजोर है,घर चलाने की समस्या हो रही है बेटा प्रेम पढनेमे होशियार है महिला की समस्या को लेकर विजय केशरवानी ने कलेक्टर सौरभ कुमार से बात की कलेक्टर ने भी मामले में गंभीरता दिखाई और बच्चे को आत्मानंद में भर्ती करने के निर्देश दिए साथ ही महिला को भी स्कूल में काम दिलाने का भरोसा दिलाया, ।कलेक्टर और पार्षद विजय केशरवानी की मदद से आर्थिक रूप से कमजोर बेसहारा को बड़ी मदद मिली वंही प्रेम को अपने पढ़ाई करने का बड़ा अवसर मिल गया है।

