बिलासपुर- वार्ड 16 के उपचुनाव में त्रिकोणी मुकाबले में में घमासान सोमवार की शाम मतदान के साथ थम गया, दोनो पार्टी और निर्दलीय अपनी अपनी जीत का दावा कर रहा है ,लेकिन कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा चार दिन से कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन गया , महापौर रामशरण विधायक शैलेष पांडे, ,अध्यक्ष विजय पांडे , अरपा के सदस्य नरेंद्र बोलर , सीमा पांडे ,संगीता तिवारी फिरोज , धर्मेश ,राजेश पांडे, सीताराम , रामदुलारे , जावेद मेनन, समेत कांग्रेस नेता शाम तक डटे रहे , जब मतदान केन्र्द का दरवाजा बंद हुआ तो लौटे ,बीजेपी से भी मनीष अग्रवल, विजय ताम्रकार, उमाशंकर जयसवाल, दुर्गा सोनी, राजेश मिश्रा,रोहित, अमरजीत दुआ समेत कई भजापा नेता भी कांग्रसियों को ताकते रहे ,मतदान के बाद के बाद कांग्रेस नेताओं ने अपने प्रत्याशी को जीत की बधाई दे दी, तो भाजपाई हंगामा करते हुए निकले । पचास प्रतिशत से ऊपर मतदान की उम्मीद हुआ है ,कम मतदान को लेकर लेकर कांग्रेस प्रत्याशी बीके कम मत से जितने का आकलन कांग्रेस नेता लगाते रहे।


