सरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव तिवारी को हटाने 7 कांग्रेस पार्षदों ने दिया इस्तीफा, जा सकते है भाजपा में ,जिला अध्यक्ष सागर बैस पर फोड़ा ठीकरा।

बिलासपुर-सरगांव- लंबे समय से नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव तिवारी उर्फ कीटू को हटाए जाने तथा किसी दूसरे पार्षद को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग को लेकर दो बार अविश्वास के पश्चात भी जिला कांग्रेस कमेटी नहीं जागा जिसके बाद अब 7 पार्षदों ने अपना इस्तीफा जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली को सौंप दिया काफी दिनों से कांग्रेस के पार्षद इस बात को लेकर काफी नाराज है कि संगठन उनकी नहीं सुन रहा है दर असल दो बार कांग्रेस के पार्षदों ने पार्टी की फजीहत नहीं होने दी संगठन को चेतावनी के साथ-साथ आगरह भी किया कि वर्तमान अध्यक्ष को वे हटाना चाहते हैं परंतु इससे संगठन ने गंभीरता से नहीं लिया जिसके फलस्वरूप कांग्रेस के पार्षदों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया भाजपा के पार्षदो का अविश्वास लायेजाने का एक ही मकसद था कि वर्तमान अध्यक्ष हट जाए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने पहले अध्यक्ष किसे बनाना है या आम राय से पार्षद तय करने उसके पश्चात वर्तमान अध्यक्ष का इस्तीफा पहले ले चुके हैं यह कह कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्षदों को मुगालते पर रख दिया इस्तीफा देने वाले पार्षदों ने बताया कि वर्तमान अध्यक्ष का इस्तीफा लिए जाने की बात सरासर झूठी थी अब क्या होगा 7 पार्षदों के इस्तीफे के पश्चात पार्षदों ने अपना नाम प्रकाशित ना करने के शर्त पर बताया कि वे कांग्रेस के पार्षद है यदि कांग्रेस पार्टी इसे गंभीरता से नहीं लेती है तो वह भाजपा में शामिल होकर भाजपा का ही अध्यक्ष बनाने में मैं उन्हें कोई गुरेज नहीं है लेकिन वर्तमान अध्यक्ष राजीव तिवारी उर्फ कीटू के कार्यों को लेकर असंतुष्ट है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम ने कार्यदिश जारी होने के बाद…
Cresta Posts Box by CP