* अवैध रूप से शराब बिकी करने वाले आदतन अपराधी को सरकंडा पुलिस ने धर दबोचा ** आरोपी के कब्जे से 25 लीटर महुवा शराब सरकंडा पुलिस ने किया जप्त ** आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश
* आदतन अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु सख्ती से कार्यवाही करेगी सरकंडा पुलिस
आरोपीः– टिंकू उर्फ धीरेन्द्र वैष्णव पिता फूलदास वैष्णव उम्र 24 साल साकिन हरश्रृंगार कालोनी राजकिशोर नगर थाना सरकंडा
बिलासपुर- अवैध शराब बिकी पर अंकुश लगाने हेतु एवं धरपकड करने निर्देश प्राप्त हुए, थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के हमराह में सरकंडा पुलिस के द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने हेतू विशेष अभियान चलाया गया। इसी अभियान सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि हरश्रृंगार कालोनी अटल आवास में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुवा शराब बिक्री हेतु रखा है। जिस पर सरकंडा पुलिस द्वारा तत्काल एक्शन लेते हुए मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया जो अपना नाम पता टिंकू उर्फ धीरेन्द्र वैष्णव पिता फूलदास वैष्णव उम्र 24 साल साकिन हरश्रृंगार कालोनी राजकिशोर नगर थाना सरकंडा जिला बिलासपुर बताया जिसके कब्जे से एक 25 लीटर महुवा शराब जप्त किया गया आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, म.प्र. आरक्षक संगीता नेताम, आरक्षक विवेक राय अशफाक अली, राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, अविनाश कश्यप, ” भागवत चंद्राकर, मनीष वाल्मिक, सोनू पाल की अहम भूमिका रही।

