ब्राउन शूगर के साथ दो पकड़ाए, क्राइम ब्रांच और रतनपुर पुलिस की कार्यवाई,एसपी पारुल माथुर की सूचना पर कार्यवाई।

थाना रतनपुर एवं एसीसीयु की सयुंक्त कार्यवाही नशे के व्यापार के अर्न्तराज्य गिरोह के 02 आरोपी गिरफतार।

जप्त मशरूका –
1 एक प्लास्टिक सूटकेश
2 ब्राउन शुगर मदक पदार्थ 25 ग्राम कीमती 125000 रू
3 नगदी रकम 280 रूपये
4 मोबाईल 01 नग

गिरफतार आरोपी
1- मोह0 जावेद पिता मोह0 मंजूर उम्र 33 साल साकिन जरहाभाठा ओमनगर थाना सिविल लाईन पूर्व में भी सिविल लाईन थाने से एनडीपीएस के मामले में चलान हो चुका है।
2- प्रेमनारायण उर्फ सन्नी चौधरी पिता अशोक चौधरी उम्र 29 साल साकिन कतियापारा जूना बिलासपुर थाना सिटीकोतवाली

बिलासपुर- न्यायधानी में लगातार नशे के व्यापार बढते जा रहा हैं कि रेंज आईजीपी बी एन मीणा , पुलिस कप्तान श्रीमति पारूल माथुर के निर्देशन पर सभी सरहदी थानो के द्वारा दीगर राज्य से आने जाने वालो पर निगरानी रखी जा रही थी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि उक्त दोनो व्यक्ति बनारस से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर लेकर बस से अम्बिकापुर होते हुए रतनपुर के रास्ते बिलासपुर आने वाले है,एसएसपी की सूचना पर एसीसीयु प्रभारी हरविंदर सिंह के टीम व थाना प्रभारी रतनपुर की टीम के द्वारा मुखबीर सूचना तस्दीक कराया गया जो एसीसीयू के दो आरक्षको को कटघोरा से उसी बस में बैठाया गया जिसमे आरोपीगण अम्बीकापुर से रतनपुर आ रहे थे,दोनो आरोपी महामाया चौक रतनपुर में उतर कर बस बदलने की फिराक में थे तभी एसीसीयू व थाना रतनपुर की अन्य टीम जो पहले से घात लगाकर इंतजार कर रही थी ने दोनो आरोपियो को घेराबंदी कर धरदबोचा एवं आरोपियो की तलाशी करने पर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर मिला जिनसे पुछताछ करने पर उन्होने बताया कि 31 तारीख को बिलासपुर से बनारस की बस में बैठ कर निकले थे जो 1 तारीख को सुबह बनारस पहुच कर केंट एरिया से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर खरीदे एवं रात्री बनारस से अम्बिकापुर की बस में बैठे और 2 तारीख को अम्बिकापुर से बिलासपुर की बस से निकले जो रतनपुर से बस बदलकर बिलासपुर जाने वाले थे कि पुलिस ने धरदबोचा,विधिवत कार्यवाही उपरांत दोनो व्यक्ति को थाना लाया गया तथा अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से धारा 21(बी),29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंज्जीबद्ध किया गया हैं।
उक्त कार्यवाही में विशेष योगदान एसीसीयू से -एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक हरविंदर,उप निरी अजय वारे, आर0 निखिल राव जाधव,आर0 प्रशंत सिंह,आर0 बोधुराम कुम्हार, डी एस बी शाखा आर0 हेंमत सिंह
थाना रतनपुर से थाना प्रभारी उप0निरी0 प्रसाद सिन्हा,आर0 दीपक मरावी,आर0 राहुल जगत,आर0 किर्ती पैकरा,आर0 संतोष श्रीवास,आर0 रामधीर टोप्पो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों और आम जनता की समस्याएं दो…
Cresta Posts Box by CP