प्रेस क्लब में कविगोष्ठी किसी ने ,एंग्लोइंडियन, तो किसी ने अरपा तो किसी ने काशी पर बताया अपना नजरिया।

बिलासपुर- न्यूज और व्यूव के कार्यक्रम के तहत प्रेस क्लब में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया रेल्वे अधिकारी तनवीर हसन ने एंग्लोइंडियन के दर्द को उकेरा तो देवेंद्र कालरा ने अरपा को टेम्स बनाये जाने छलावे पर सवाल उठाए साथ कोयले की अवैध खुदाई पर चिंता जाहिर की ,सुधीर सक्सेना ने काशी के पर अपने व्यंग बान छोड़े ,खुर्शीद हयात देश को स्थिति को लेकर कविता सुनाई, केंद्रीय विश्वविद्यालय डॉ देवेन्द्र अपनी नौकरी पर लानत देते हुए व्यंग बाण से लोगो गुदगुदाया । सतीश जायसवाल के निर्देशन में आयोजित इस कवि गोष्ठी में ज्ञान अवस्थी ,डॉ अजय श्रीवास्तव, रामकुमार तिवारी, सहित कई पुराने चेहरे नजर आए जो आम तौर पर नजर नही आते प्रेस क्लब में न्यूज औऱ व्यूव का आयोजन शुरू हुआ है इसके माध्यम से लोगो की अपने विचार रखने का मंच मिलेगा ,प्रेस क्लब ने सभी कवियों का सम्मान किया और इस तरह की चर्चा को आगे बढ़ाने का वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर - कांग्रेस स्थापना के 138वें वर्ष में कांग्रेस झुग्गी…
Cresta Posts Box by CP