गुंडे बदमाशों पर सरकंडा पुलिस की कार्यवाई।

* लाठी राड से जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफत में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था विवाद आहत पर डंडा एवं राड से किया जानलेवा हमला कर भागने का कर रहे थे प्रयास मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश

आरोपी:- (01) छोटू उर्फ रमेश धुरी पिता स्व. विजय धुरी उम्र 20 वर्ष (02) परमेश्वर धुरी पिता स्व. विजय धुरी उम्र 28 वर्ष (03) दीपक धुरी पिता स्व. विजय धुरी उम्र 32 वर्ष (04) विनायक उर्फ विनय कौशिक पिता राजकुमार कौशिक उम्र 20 वर्ष सभी साकिन पुराना सरकंडा शिवघाट, सरकंडा थाना सरकण्डा

बिलासपुर- प्रार्थी राकी कमलसेन पिता स्व.मटकू राम कमलसेन उम्र 25 वर्ष साकिन सूर्यवंशी मोहल्ला शिवघाट सरकंडा थाना- द्वारा थाना सरकंडा आकर प्रार्थी ने कोनी तरफ से अपने घर जा रहा था कि सूर्यवंशी मोहल्ला गली में छोटू धुरी तथा विनय कौशिक गाली गलौज कर रहे थे प्रार्थी द्वारा गाली गलौज करने से मना करने छोटू धुरी एवं विनय कौशिक बोले की क्यों मना कर रहे हो बोलते हुए अपने छोटू धुरी अपने भाई दीपक धुरी, परमेश्वर धुरी के साथ लाठी, राड और लोहे की कोई नुकीला लंबा राड लेकर आये प्रार्थी की हत्या करने की नियत से प्रार्थी के सिर पर जानलेवा वार किए जिससे प्रार्थी के सिर से खून का फव्वारा बहने लगा तब प्रार्थी बचाओ बचाओ करके चिल्लाया तो शनि नाम का लडका बीच बचाव किया और प्रार्थी को स्कूटी से प्रभा अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1463 / 2022 धारा:- 294, 506, 323, 307, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल सूचना अधिकारियों को देने के साथ थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर लगातार आरोपियों की पतासाजी में जुट गई जो मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी छोटू उर्फ रमेश धुरी, परमेश्वर धुरी, दीपक धुरी, विनायक उर्फ विनय कौशिक को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से उनके कब्जे से घटना में घटना में प्रयुक्त डंडा, राड एवं पेचकस जैसी नुकीली लोहे की जप्त किया गया है मामले में आरोपी छोटू उर्फ रमेश धुरी, परमेश्वर धुरी, दीपक धुरी, विनायक उर्फ विनय कौशिक को गिरफतार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, उनि. बी. आर. सिन्हा, उनि एस. आर. यदु सउनि प्रदीप यादव, धनेश साहू प्र.आर संगीता नेताम, आरक्षक अशफाक अली, राहुल सिंह, मिथलेश सोनी अविनाश कश्यप, भागवत चंद्राकर, मनीष वाल्मिकि, सोनू पाल का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-पंडरिया / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री तथा पंडरिया जनपद…
Cresta Posts Box by CP