आधारशिला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू,खेल, स्वास्थ्य और जीवन कौशल के विकास में सहायक – राजेश बिसेन

बिलासपुर-ए वी एम कोणी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ राज्य के वरिष्ठ खिलाडियों, कोच एवं अभिभावकों की मौजूदगी में किया गया | कार्यक्रम के शुरुआत में विद्यालय के अकादमिक निदेशक श्री एस. के जनास्वामी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया | सभी अतिथियों और छात्रों ने सरस्वती वंदना एवं माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत की | ‘एनुअल स्पोर्ट्स मीट’ के मुख्य अतिथि के तौर पर भूतपूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश सिंह बिसेन मौजूद रहे | साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में स्केटिंग के अनुभवी कोच श्री निलेश मंडेवार, स्केटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीएत चुके पुनीत मंडेवार, प्रदेश हॉकी संघ के महासचिव श्री मनीष श्रीवास्तव, बैडमिंटन के अनुभवी खिलाड़ी गुरदीप सिंह पाहुजा एवं जिमनास्टिक के भूतपूर्व राष्ट्रीय कोच श्री राजकुमार शर्मा मोजूद रहे | सभी अतिथियों की मौजूदगी में मार्च पास्ट, खेल संबंधित ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण किया गया | इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया | उन्होंने सभी खिलाडियों का उत्साह वर्धन किया एवं उचित खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी | मनीष श्रीवास्तव जी ने खेल में विषय में छात्रों को जानकारी दी कहा कि खेल से हम कई प्रकार के जीवन कौशल सीखते हैं | यह हमें बुरी आदतों से दूर रखने में मदद करता है | इस बात को समझने के लिए उन्होंने कहानी भी सुनाई | स्कूल के चेयरमैन डा अजय श्रीवास्तव ने सभी खिलाडियों से छात्रों का परिचय कराया | उन्होंने कहा कि आज आप सभी अनुभवी लोगों से मिल रहे हैं और आप सभी अपने-अपने क्षेत्र के महारथी हैं | आपने न सिर्फ खुद खेल में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया बल्कि वर्तमान में कई राजकीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी तैयार कर रहें हैं | उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल का महत्व जानना बहुत जरूरी है, खेलने से एकाग्रता बढ़ती है | खेल से हम परिश्रम करना, टीम में कार्य करना सीखते हैं, जो जीवन में हमें आगे की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है |
आज कबड्डी, एथलेटिक्स, हैंडबॉल व बास्केटबॉल संबंधी प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं | साथ ही नन्हे मुन्हे बच्चों के लिए रुचिकर खेल जैसे लेमन-स्पून रेस, म्यूजिकल चेयर, आदि का आयोजन किया गया | पूरे दिन बच्चों ने उत्साह से प्रतिभाग किया | सबसे ख़ास बात रही कि कार्यक्रम के आयोजन में अधिकांश जिम्मेदारियां छात्र-छात्राओं ने ही उठायीं एवं समय समय पर अपने साथियों का उत्साह वर्धन करते रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
0 आबादी जमीन का अधिकार पत्र मिलते ही 64 हितग्राहियों…
Cresta Posts Box by CP