बिलासपुर- अरपा विकास प्राधिकरण की पहली बैठक में ही अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने रेत माफियाओं को चेतावनी दी है अरपा विकास की पहली बैठक मंथन में बैठक हुई बैठक में अरपा के संरक्षण को लेकर चर्चा की गई ,कलेक्टर की अध्यक्षता में अरपा विकास प्राधिकरण की बैठक हुई बैठक में सीएम सलाहकार प्रदीप शर्मा, सदस्य नरेंद्र बोलर, महेश दुबे,आशा पांडे सहित जल संसाधन के अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे, प्रदीप शर्मा ने कहा जल्द अरपा के संरक्षण की कार्य नीति पर काम होगा, सदस्य बोलर ने कहा कहा कि रेत माफिया बंद करके एक स्थाई जगह रेत के लिए बनाया जाये, महेश दुबे ने कहा कि बैलगाड़ी से रेत निकालने पर न रोक जाए साथ ही चुटकी ली कि झोला में जो रेत ले जाएगा उसे नही रोका जाएगा।
लेकिन अरपा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय ने रेत माफियाओं को जो चेतावनी दी है उसका असर भी जल्द दिखेगा पहली किसी नेता ने रेत माफियाओं को चेतावनी दी है ,अरपा में अवैध खुदाई से अरपा की स्थिति खराब हो रही है , राय ने कहा कि प्रशासन एक निश्चित जगह पर रेत खुदाई की अनुमति दे ।ताकि अरपा का दोहन न हो ।

