बिलासपुर- सायबर क्राइम लगातार बढ़ रहा है हैकर आजकल ठगी का नया तरीका अपना रहे है लोगो का फेसबुक और इस्टाग्राम जैसे सोशल साइट को हैक करके उनके दोस्तों और परिचितों से रकम मांग रहे है ,इससे एकाउंट धारक कोंपता नही चलता कि उसका एकाउंट हैक है हैकर एकाउंट हैक करके उनके दोस्त यारो को मैसेज करते है और किसी भी बीमारी और परेशानी में फसने का हवाला देकर रकम भेजने की मांग करते है ,ऐसे कई मामले सामने आए है कोई पुलिस में शिकायत करता हैकोई नही करता ,इसलिए सावधान हो जाए अगर कोई सोशल साइट के जरिए अपने दोस्त यार परिचित बीके माध्यम से रकम भेजने का मैसेज करता है तो पहले अपने संबंधित से फोन ओर बात करें उसका भेद खुल जायेगा, इसका बड़ा नुकसान ये है कि अगर कोई हैकर को पैसा भेजता हैंतो वो उसका मोबाइल नंबर और एकाउंट जान जाएगा और आपके खाते से रकम निकल लेगा, महाधिवक्ता कार्यालय के उप सचिव ने इसकी शिकायत की हैऔर अपने दोस्त ,परिचितों को सावधान किया है, सायबर अटैक से लगातार लोग परेशान हो रहे है और ठगी का शिकार हो रहे है।पुलिस और बैंक जागरूक कर रहे है इस पर ध्यान दें।ठगी के इस नए तरीके से कई बड़े लोग शिकार हुए है,। उप सचिव के दोस्त और परिचितों ने हजारों की वसूली कर ली है।


