हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति आन्दोलन के तीन वर्ष पूरे समिति और सभी संगठनों ने 4 सी पूर्णविकसित एयरपोर्ट के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया मीडिया के साथियों का सम्मान देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम भी
बिलासपुर 26 अक्टूबर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के महाधरना आन्दोलन को तीन वर्ष पूरे हो गये 26 अक्टूबर 2019 को राघवेन्द्र राव सभा भवन प्रांगण में इस आन्दोलन की शुरुवात हुई थी । गत तीन वर्षों में किसी न किसी स्वरूप में यह आन्दोलन सतत् जारी रहा है । इस बीच 1 मार्च 2021 को सफलता का एक पड़ाव थ्री सी VFR एयरपोर्ट प्रारंभ हुआ और वर्तमान में दिल्ली समेत चार शहरों के लिए हवाई सुविधा उपलब्ध है । हालाकि नाइटलैंडिंग और बोइिंग विमान के लायक एयरपोर्ट को बनाने के लिए समिति का आन्दोलन जारी है । घरना के तीन वर्ष पूर्ण होने पर धरना स्थल पर एक बड़ा कार्यक्रम समिति ने आयोजित किया । जिसमें सभी वक्ताओं ने 4 सी एयरपोर्ट बनने तक इस संघर्ष को जारी रखने का संकल्प लिया । इस दौरान सभी ने अब तक किये संघर्ष को याद करते हुये केन्द्र और राज्य सरकार से बिलासाबाई केवट एयरपोर्ट के विकास के लिए सभी आवश्यक कार्य तुरंत स्वीकृत करने की मांग की ।कार्यक्रम में मीडिया के साथियों का सम्मान कार्यक्रम भी रखा गया था । जिन्होंने सतत् रूप से इस जनहित की मांग पर सार्थक भूमिका निभायी है । कार्यक्रम में अंचल शर्मा और युगल शर्मा की टीम के द्वारा देशभक्ति के गीतों का कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया । समिति के द्वारा आगे के आन्दोलन की रूप रेखा भी रेखांकित की गई । एक पूर्ण विकसित एयरपोर्ट के लिए नाइटलैंडिंग IFR सुविधा आवश्यक है । वहीं बोइिंग और एयरबस विमान को उतरने के लिए रनवें की लम्बाई 2500 मीटर आवश्यक है । वर्तमान में बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवें की लम्बाई 1500 मीटर है । इस लम्बाई को बढ़ाने के लिए जिस भूमि की आवश्यकता है , वह अभी सेना के पास है । जिससे भूमि की वापसी की मांग समिति कर रही है । वर्तमान में 1500 मीटर रनवें पर ही नाइटलैंडिंग सुविधा को राज्य सरकार ने मंजूर किया है जिस कार्य को भी अभी किया जाना है । कार्यक्रम में संसदीय सचिव रश्मि सिंह , विधायक धरमजीत सिंह , महापौर रामशरण यादव , अटल श्रीवास्तव , पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश बाजपेयी सभापति शेख नजरूद्दीन , विरेन्द्र , सुरजीत , राजेश , अखिल , जितेन्द्र , उमेश, संदीप , संजीव , पार्षद स्वर्णा शुक्ला , राजेश शुक्ला , , सीमा पाण्डेय , वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव , लक्की यादव , विरेन्द्र गौरहा , हिमांशु शर्मा , देवाशीश धारा , गोपीराव , जय प्रकाश मित्तल , अनिल तिवारी एवं समिति के सदस्यों में देवेन्द्र सिंह बद्री यादव , महेश दुबे , विजय वर्मा , समीर अहमद , राकेश शर्मा , अनिल गुलहरे , सी.एल.मीणा , शेख अलफाज , नरेश यादव , किशोरीलाल गुप्ता कमल सिंह ठाकुर , कमलेश दुबे , अनिल गुलहरे , सुधांशु मिश्रा , अखिलेश बाजपेयी , संत कुमार नेताम , प्रकाश बहोरानी , राघवेन्द्र सिंह , डॉ . मोटवानी , रमेश लालवानी , अकील अली , ईशाक खान एवं सुदीप श्रीवास्तव आदि सदस्य उपस्थित थे ।

