नई गुंडा लिस्ट जारी ,एजाज चखना,विनोद साहू समेत जिले में 53 गुंडे

बिलासपुर-जिले के गुण्डा बदमाशों की गतिविधियों पर निगाह रखने व अपराध पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर के द्वारा थाना क्षेत्र में निवासरत आपराधिक तत्वों के आपराधिक अभिलेख संकलित कर गुण्डा सूची तैयार करने एवं निगरानी खोलने के निर्देश जिले के थाना प्रभारियों को दिये गये हैं । इसके पालन में माह अक्टूबर 2022 में थाना सीपत में एजाज चखान पिता अमीन खान , ग्राम खम्हरिया , विनोद साहू पिता बहादुर साहू ग्राम मड़ई , शुभम साहू पिता विनोद कुमार साहू ग्राम मड़ई का नाम गुण्डा सूची में दर्ज किया गया है । थाना कोटा में कुनाकु वर्मा उर्फ नानू आ . लेखराम वर्मा निवासी गनियारी , राशिद खान आ . शकील खान निवासी स्टेशन के पास कोटा का नाम गुण्डा सूची में दर्ज किया गया हैं । इस प्रकार वर्ष 2022 में अब तक जिले में 53 गुण्डा बदमाशों को सूचीबद्ध कर इनकी गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है । इसी प्रकार थाना पचपेड़ी में लिंकू उर्फ रिंकू मधुकर आ कपिल मधुकर निवासी जलसो की निगरानी खोली गई है तथा इसकी गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है । वर्ष 2022 में अब तक कुल 11 नये बदमाशों की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *