बिलासपुर- नगर निगम बिलासपुर के महापौर और सभापति के पास कार नही है उनके लिए नगर निगम के पूर्व कमिश्नर ने वाहन की व्यवस्था नही कराई ,केवल शासन को प्रस्ताव भेजने की बात करते करते चले गए ,नगर निगम के कमिश्नर गंभीरता दिखाते तो महापौर और सभापति को वाहन मिल जाता लेकिन ऐसा नही हुआ ,गाड़ी खराब होने के कारण कई बार महापौर पैदल निकल गए ,दूसरे वाहन का इस्तेमाल किया ,यही हाल सभापति का है उनको भी नगर निगम ने वाहन नही दिया दोनो पदाधिकारी वाहन विहीन है अपनी व्यवस्था से चल रहे है ,जबकि इधर निगम के अधिकारियों के लिए नया वाहन आया है ,अधिकारी नए शिफ्ट डिजायर में चढ़ेंगे ।लेकिन महापौर और सभापति के वाहन की व्यवस्था नही होगी ,नगर निगम के मंत्री शिव डहरिया भी अपने जनप्रतिनिधियों के ध्यान नही रख रहे है।इसके जनता में अच्छा संन्देश नही जा रहा है।

