बिलासपुर- Suo motu cg राज्य की सड़कों के केस में न्यायमित्रों ने उच्च न्यायालय के समक्ष सेंदरी चौक में हुए हादसों के संबंध में अपनी रिपोर्ट जमा की जिसमे सूचना के अधिकार के माध्यम से कोनी पुलिस थाना से प्राप्त जानकारी प्रस्तुत की जिसमे कुल 7 रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी दी गई है और उक्त 7 में से 3 दुर्घटना में व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। न्यायमित्रों द्वारा यह भी कहा गया की उन्होंने दिनाक 15.10.22 को जांच के दौरान ग्रामवासियों ने रोज छोटे मोटे एक्सीडेंट और चोट लगती रहती है जिसकी रिपोर्ट भी नही करते। उच्च न्यायालय ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया और मामले को 17 नवंबर को लगाने का निर्देश दिया। पूर्व सुनवाई में 10 सितंबर को हुए बस हाईवा भिड़ंत का मुद्दा मजबूती से उठाया था और बताया था कि उक्त हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई तथा 3 व्यक्ति घायल हो गए तथा आए दिन यहां दुर्घटना होते रहती है इसलिए यहां अंडरपास का निर्माण होना चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने न्यायमित्रो को दुर्घटनाओं के वास्तविक आंकड़े रिपोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। माननीय CJ एवं संजय श्याम अग्रवाल जी की DB। न्यायमित्र राजीव श्रीवास्तव, प्रतीक शर्मा एवं सालसा के अधिवक्ता आशुतोष कछुवाहा।

