कोतवाली पुलिस ड्यूटी पर रहती तो बवाल नही होता,एसपी ने दिये जांच के आदेश।

  1. शैलेष कश्यप पिता राजू कश्यप उम्र 28 वर्ष साकिन रपटा चैक चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
  2. पप्पू कौशिक तिपा शिव कुमार कौशिक उम्र 28 वर्ष साकिन रपटा चैक चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
  3. बिट्टू उर्फ सूरज यादव पिता स्व. संतोष यादव उम्र 24 वर्ष साकिन रपटा चैक चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
  4. दीपक साहू पिता रतन साहू उम्र 22 वर्ष साकिन रपटा चैक के पास चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
  5. नितेश कश्यप पिता योगेश कश्यप उम्र 28 वर्ष साकिन रपटा चैक के पास चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
  6. देव भद्रराजा पिता सुरेश भद्रराज उम्र 23 वर्ष निवासी रपटा चैक के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
  7. अनिकेत यादव पिता श्रवण यादव उम्र 26 वर्ष साकिन शिव चैक कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
  8. अनुराग उर्फ बजरंग यादव पिता श्रवण यादव उम्र 28 वष्र साकिन शिव चैक कुदुदण्ड थाना सिविल जिला बिलासपुर
  9. नीरज जायसवाल पिता सुरेश जायसवाल उम्र 18 वर्ष साकिन कुदुदण्ड शिव चैक के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
  10. सुभम द्विवेदी पिता अवधेश द्विवेदी उम्र 19 वर्ष साकिन शिव चैक के पास कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
  11. राहुल राजपूत पित रोहित राजपूत उम्र 20 वर्ष साकिन माता चैरा शिव चैक के पास कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
  12. हिमांशु राई पिता दीपक राई उम्र 27 वर्ष साकिन अशोक नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर

बिलासपुर-दुर्गा विसर्जन के दौरान सुबह लगभग 4.30 बजे रिवर व्यू से सिम्स के रास्ते होते हुए चिंगराजपारा सरकण्डा के दुर्गा समिति ’’माँ आदर्श दुर्गोत्सव समिति रपटा चौक’’ एवं देवकीनंदन चौक से ’’कुदुदण्ड शिव दुर्गोत्सव समिति’’ नवीन तिवारी के नेतृत्व में सिम्स चैक पहुंची। सिम्स चैक में आगे बढने की बात को लेकर चिंगराजपारा दुर्गाउत्सव समिति के सदस्यो द्वारा विवाद शुरू किया गया। नवीन तिवारी व उनके साथियो के द्वारा संरकण्डा दुर्गोत्सव समिति के लोगो व उनकी गाडियो पर पथराव किया गया जिससे उनकी गाडी क्षतिगस्त हो गई एवं दुर्गा समिति के सदस्यो को चोट आई। इसके उपरांत दोनो समिति के सदस्य अपने-अपने प्रतिमाओ को लेकर विसर्जन हेतु गोल बाजार कि ओर आगे बढ गए। सुबह करीबन 6.00 बजे करोना चैक के पास कुदुदण्ड समिति के सदस्यो एवं उनकी गाडियो पर सरकण्डा क्षेत्र के लोगो के द्वारा उनकी गाडियो पर लाठी डण्डा व पत्थर से तोडफोड किया गया एवं समिति के लोगो को चोट पहुंचाया गया। घटना उपरांत दोनो दुर्गाउत्सव समिति के सदस्यो के द्वारा थाना सिटी कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया जिस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र 390/2022 धारा 294, 323, 506, 427, 147, 307 भादवि एवं अपराध क्रमांक 391/2022 धारा 294, 323, 506, 427, 147, 307 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ एवं ए.सी.सी.यू प्रभारी हरविंदर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा प्रकरण में दोनो पक्षो के कुल 14 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से 02 आरोपी नाबालिक है। प्रकरण में अन्य आरोपियो की पता तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 8 एवं 9 अक्टूबर…
Cresta Posts Box by CP