8 और 9 को कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस ,कमिश्नर आई जी भी होंगे शामिल।

बिलासपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 और 9 एसपी कलेक्टर ,कमिश्नर और आईजी की बैठक लेंगे पूर्व में ये बैठक सीएम बघेल के व्यस्ततम कार्यक्रम के चलते स्थगित हो गई थी अब 8 और 9 तारीख को कलेक्टर कमिश्नर आई जी एसपी की बैठक लेंगे ,13 महीने चुनाव को बचे है ऐसे में मुख्यमंत्री की ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है , लॉ एन ऑर्डर के साथ अपराध के नियंत्रण और राजस्व मामलो की समीक्षा खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे समीक्षा के आधार पर अफसरों का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार किया जाएगा, कुछ मामलों में पुलिस की कार्यवाई दमदार नही होने के लेकर भी सीएम सवाल जवाब कर सकते है ,राजस्व मामले में भी कुछ शिकायत है ,धान खरीदी सरकार की बेहतर योजना है एक नवंबर से भूपेश सरकार धान खरीदी करने जा रही है शान्ति पूर्ण तरीके से हो सके ये भी इसकी भी समीक्षा सीएम करने वाले है।असामाजिक तत्वों पर भी कार्यवाई का बड़ा मुद्दा है ,साथ ही कालीचरण जैसे विवादित लोगो का एकाएक कार्यक्रम भी सुर्खियों में है जिस ओर बिलासपुर पुलिस ने कड़ी कार्यवाई करके अप्रिय घटना को टालने में बड़ा काम किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *