तेलसरा में मर्डर चकरभाठा पुलिस जाँच में जुटी।

बिलासपुर – थाना चकरभाठा रात्रि सूचक रवि सिंह पिता स्वर्गीय राजकुमार सिंह निवासी तेलसरा से फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि रात्रि लगभग 10 बजे उसके छोटे भाई संदीप सिंह ठाकुर को अकेला पाकर धारदार हथियार से चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया गया है।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती पारुल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जयसवाल के साथ पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच कर विवेचना कार्यवाही प्रारंभ किया।

प्रकरण में पुरानी रंजिश की वजह से मृतक को अकेला पाकर आरोपी द्वारा घटना कारित करना पाया गया है, आरोपी चिन्हांकित कर लिए गए हैं।

गणेश विसर्जन शांति पूर्वक संपन्न हो चुका था, विसर्जन के दौरान घटना कारित नही हुई है। दो गुटों के मध्य कोई विवाद होना नहीं पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *