जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष का कद बढ़ा, कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि बनाये गए।

बिलासपुर-जिला शहर कांग्रेस कमेटी की जोरदार पारी खेलने के बाद जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनाया गया सहकारी बैंक का कार्यकाल निर्विवाद चला रहे प्रमोद नायक का कद और बढ़ा है पीसीसी ने उन्हे कार्य समिति का प्रतिनिधि बना कर नही जिम्मेदारी दे दी है ,सत्ता और संगठन से मिली जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने के कारण प्रमोद नायक को पीसीसी ने प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया है,जिला अध्यक्ष रहने के दौरान संगठन को अनुशासन के साथ संगठन के निर्देश के साथ काम करने के कारण पीसीसी ने एक बार फिर विश्वास जताया है ,पीसीसी द्वारा प्रतिनिधि बनाये जाने पर शुभचिंतकों ने बधाई दी है ,प्रमोद नायक ने कहा कि संगठन सबसे ऊपर हम सब संगठन के सिपाही है हमारे मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने संगठन को प्रदेश अध्यक्ष बन कर मजबूत किया और उसका नतीजा सामने हैं जनहितैषी सरकार के रूप काम कर रही हम सब उनके नेतृत्व में जनहित में काम करते रहे है और ये जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *