बिलासपुर- कांग्रेस नेता आशीष सिंह की बंन्द कमरे में सीएम से बात हुई इस दौरान संसदीय सचिव रश्मि सिंह भो मौजूद थी दोनो नेताओं ने सीएम बघेल से बंद कमरे में लंबी चर्चा की क्षेत्र के कई मुद्दों को लेकर दोनो नेताओं कुछ मांग भी रखी कुछ राजनीतिक मुद्दों को भी अमलीजामा पहनाया ।लेकिन खाने के टेबल पर आशीष सिंह सीएम के निशाने पर रहे सीएम कई बातों पर जमकर चुटकी ली ,हंसी मजाक के माहौल में कुछे किस्से भी सुनाए ,एक विधायक को शुगर कंट्रोल करने का इलाज भी बताया, सीएम ने आशीष सिंह को कुछ पुरानी यादें ताजा करा दी जिससे सभी के ठहाके छूट पड़े खुद आशीष सिंह अपनी पुरानी कथा को सुनकर काफी देर तक हंसते रहे ।आशीष सिंह के क्लास चल रही थी और इस दौरान संसदीय सचिव रशिम सिंह पूरा आंनद उठा रही थी।

