गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू मिस्टर इण्डिया,अपराध बढ़ने पर गायब-नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक

प्रदेश के गृहमंत्री को मिस्टर इंडिया की घड़ी मिल गयी हैः कौशिक

नेता प्रतिपक्ष कौशिक का आरोप पुलिस पूरी तरह से असफल है

बिलासपुर-नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश पूरी तरह से अपराध का गढ़ बना गया है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिये प्रदेश सरकार कोई भी जिम्मेदारी नहीं दिखा रही है। प्रदेश के गृहमंत्री का पता नहीं वे कहां है? लगता है कि उन्हें मिस्टर इंडिया फिल्म की घड़ी मिल गयी है, जिसे दबाते ही वे गायब हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश अपराधियों की गिरफ्त में है और गृहमंत्री मौनी बाबा का रूप धारण कर लिये हैं। समय रहते पुलिस अमले को आवश्यक कार्रवाई के लिये उन्हें निर्देशित करना चाहिये और इसके साथ ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई करनी चाहिये।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि रायपुर में सरेआम गोलीबारी हो जाती है। बिलासपुर में पुलिस पर अपराधी इस कदर हावी हैं कि पुलिस पर हमला कर देते हैं। इससे पुलिस के मनोबल पर असर पड़ सकता है। इसके साथ ही प्रदेश के हर जिले में अपराध की घटनायें बढ़ रही हैं। अनाचार, अपहरण, चाकूबाजी, चोरी की घटनाएं हर दिन हो रही है। जिसके कारण भय का वातावरण बन गया है। इसके लिये प्रदेश की कांग्रेस की सरकार जिम्मेदार है।
पुलिस अपना मूल कार्य छोड़कर अन्य कार्य में लगी रहती है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत को लेकर तत्काल समीक्षा होनी चाहिये, जिससे अपराध पर अंकुश लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
नाम आरोपी1 ज्ञानदास मेरसा पिता स्व समेलाल मेरसा उम्र 50…
Cresta Posts Box by CP