वनों के संरक्षण संवर्धन में प्रकृति स्वयं मदद करती है ,डॉ अजय श्रीवास्तव।

आधारशिला विद्या मंदिर में वन महोत्सव संपन्न

अभ्यास एवं समझ के साथ प्रकृति से जुड़े बच्चे

बिलासपुर-जुलाई पर्यावरण के लिहाज़ से काफी महत्वपूर्ण है | इस माह में आधारशिला द्वारा अकादमिक शिक्षण एवं विकास के साथ-साथ बच्चों को पर्यावरण एवं प्रकृति से जोड़ने पर भी ध्यान दिया गया है | इसी क्रम में विद्यालय में ‘हब ऑफ़ लर्निंग’ के तहत रुचिकर गतिविधियाँ करवाई गयीं जैसे – वन महोत्सव के आधार पर लेख और कविता एवं छात्रों द्वारा वृक्षारोपण |

शिक्षकों के समूह ने इस कार्यक्रम के लिए विशेष तैयारी की थी | विज्ञान विषय की शिक्षिका श्रीमती प्रियंका पाण्डेय एवं गुरदीश कौर ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति में व्यवस्था के बारे में समझाया | इस गतिविधि के दौरान उन्हें बहुत ज्यादा निर्देशित करने की आवश्यकता नहीं पड़ी | बच्चों ने इस गतिविधि में खूब आनंद लिया एवं सहज तरीके से पौधों का अवलोकन किया एवं उन्हें पहचाना | इसके बाद उन्हें छोटे-छोटे समूहों में पौधों की जिम्मेदारी दी गयी | बच्चों ने स्वयं ही पौधारोपण की जगह तैयार की एवं बहुत ध्यान से पौधों को लगाया | बहुत ही सृजनात्मक तरीके से इस कार्यक्रम के वैचारिक पक्ष को बच्चों तक पहुँचाया गया | छोटे-छोटे बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास एवं सहजता से प्रकृति से खुद के जुड़ाव के संबंध में कहानी एवं कवितायेँ सुनाई | कुछ बच्चों ने वन महोत्सव के लिए चित्र बनाये एवं चित्रों के माध्यम से इस विषय के प्रति अपने कक्षा को जागरूक करने का प्रयास किया |

विद्यालय के चेयरमैन डा. अजय श्रीवास्तव ने कहा कि वनों के संरक्षण एवं संवर्धन में स्वयं प्रकृति आपकी मदद करती हैं | यह बात अगर अवलोकन एवं अभ्यास के माध्यम से बच्चों तक पहुँचती है तो उन्हें प्रकृति के नियम एवं जीवन चक्र रटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी |

अकादमिक निदेशक एस. के जनास्वामी ने कहा कि हम सहज वातावरण में इस तरह के कार्यक्रम करवा रहें हैं जिसमें बच्चों के मुख्य विषयों की पढाई, व्यक्तित्व विकास एवं जीवन मूल्यों को सीखने के अवसर सामान रूप से मिलते रहें | इन गतिधियों के दौरान बच्चों का उत्साह एवं हिंदी-अंग्रेजी दोनों ही भाषाओँ में उनकी प्रस्तुति देख कर काफी अच्छा लगा |

विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती जी. आर मधुलिका ने बताया कि इस माह में पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रख कर शिक्षक नियमित तौर पर प्रकृति एवं स्थायी विकास से संबंधित गतिविधियाँ करवा रहे हैं | साथ ही समस्त गतिविधियों के दौरान इससे जुड़े विज्ञान एवं तर्क से भी बच्चों को अवगत करवा रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
महिला समूहों को एक रूपए तथा सहकारी समितियों को प्रति…
Cresta Posts Box by CP