बिलासपुर- 10 बजे सक्ति हटरी चौक निवासी अधिवक्ता नरेश कुमार सेवक की धर्मपत्नी घर पर थीं तभी दो लोग आए और जेवर को चमकाने की बात करने लगे । बीना देवी ने जब बर्तन दिए तो दोनों ठग उसे साफ कर वापस कर दिए फिर ठगों ने अकेली महिला को देख उनके हांथों की चूड़ियों को भी साफ करने की बात कही, जब बीना देवी ने अपने हांथों की चूड़ियां उतार कर दी तो उसे दोनों ठगों ने एक बर्तन के साथ गैस चूल्हे पर रख बोले कि थोड़ी देर में चूड़ी साफ हो जाएगा तो बीना देवी जिद करने लगी कि मैं देखना चाहती हूं , कि भांप से कैसे सोने की चूड़ी चमकने लगेगी तो दोनों ठग उन्हें मना करने लगे और घर से बाहर भागने लगे तो बीना देवी को शक हुआ और उन्होंने तत्काल बर्तन खोल देखा तो उसमें कंगन नहीं थी । तब बीना देवी सहित घर के नौकर दौड़ा तब तक ठग भाग निकले । इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है । सोने के कंगन की कीमत लगभग 2 लाख रुपए बताई जा रही है । मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है , जिस पर अज्ञात आरोपियों खिलाफ थाना सक्ति में अपराध क्रमांक 239/2022, धारा 420, 34 ipc पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। दोनों आरोपी मराठी बोलते है,
