60 कोयला चोरों को नोटिस, मुनाफ कमा कर फैला रहे प्रदूषण ,पर्यवरण विभाग नींद में।

बिलासपुर- बिलासपुर कोयला चोरों का तीर्थ बन गया है सब कुछ दिख रहा है लेकिन सब आंख मूंदे है रायपुर की टीम ने छापा मारकर 60कोलडिपो को नोटिस जारी किया कोयला की रात में चोरी करके उसमें मिट्टी मिला कर बेचने वाले कोयला चोर करोड़ो का मुनाफा कमा रहे है एक नंबर में काम करने वाले कोयला व्यपारी परेशान है ,कोयला चोर सरकार को भी चुना लगा रहे है ।अपराध भी इससे बढ़ रहा है पुलिस ने कोयला चोरों पर मामला दर्ज किया है लेकिन कार्यवाई नही की इसलिए रायपुर की टीम को कोयला चोरों पर कार्यवाई करनी पड़ी । रतनपुर ,लोखंडी सरगांव, रायपुर रोड ,पाली सहित इलाको में कोयला चोर सक्रिय है ,कोयला चोरों पर कार्यवाई नही होने से लगातार हौसले बढ़ गए लगातार कोयला चोरों की संख्या बढ़ रही है ,रिटायर्ड माइनिंग अधिकारी भी कोयला चोरी के काम मे लगे है ,दो तीन बाहर से आकर कोयला चोरी का कारोबार कर रहे है , लगातार कार्यवाई से ही कोयला चोरों और अपराध पर लगाम लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- गुरुपूर्णिमा पर बिलासपुर पहुंचे अपने निजी प्रवास पर सीएम…
Cresta Posts Box by CP