पीएमजीएसवाई ठेकेदार उमर मोहम्मद ने लोकल ठेकेदार को लगाया तीन करोड़ का चूना, सिविल लाइन में मामला दर्ज,पहले वाले मामले में अभी तक पुलिस ने नही किया गिरफ्तार

बिलासपुर-शासन से सड़क निर्माण का ठेका लेने के बाद ठेकेदार ने पेटी कांट्रेक्टर से पांच करोड़ रुपये का काम करा लिया । इसके बाद ठेकेदार ने दो करोड़ का भुगतान कर शेष तीन करोड़ रुपये का पेमेंट रोक दिया । पेमेंट की मांग करने पर ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी दी । पेटी कांट्रेक्टर ने • इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है । इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है । जरहाभाठा एसबीआर कालेज के पास रहने वाले टोपेश जायसवाल पेटी कांट्रेक्टर हैं । उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि जनकपुरी न्यू दिल्ली चाणक्यपुरी में स्थित धनगल बिल्डर्स के संचालक उमर मोहम्मद ने जलसो , नहरियाभाठा व्हाया सेमरताल और कछार से पेंडरवा व्हाया चुमकंवा रोड को बनाने का ठेका लिया था । ठेकेदार ने कमीशन पर पेटी कांट्रेक्टर टोपेश को काम दिया । पेटी कांट्रेक्टर ने दोनों रोड में काम करने के बाद ठेकेदार को पांच करोड़ 14 लाख 67 हजार रुपये का बिल दे दिया । इसमें से ठेकेदार ने दो करोड़ 89 लाख 29 हजार स्पये का भुगतान कर दिया । शेष दो करोड़ 16 लाख 37 हजार का भुगतान शेष है । इसके अलावा एक अन्य काम का एक करोड़ रुपया भी पेटी कांट्रेक्टर का शेष है । एक साल पहले 27 जुलाई 2021 को पेटी कांट्रेक्टर ने अपने काम के रुपये मांगे । इस पर ठेकेदार ने रुपये नहीं देने की बात कही । साथ ही पेटी कांट्रेक्टर को जान ●● सड़क निर्माण करवाने के बाद भुगतान में कर रहा आनाकानी • पीड़ित की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ जुर्म दर्ज एक साल पहले की शिकायत अब हुआ जुर्म दर्ज पीड़ित पेटी कांट्रेक्टर ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में एक साल पहले की थी । इसके बाद भी पुलिस मामले में जुर्म दर्ज नहीं कर रही थी । इससे परेशान होकर पीड़ित ने मामले की जानकारी आइजी रतनलाल डांगी को देकर जुर्म दर्ज कराने आवेदन दिया । आइजी के निर्देश के बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । पहले भी हो चुका है अपराध दर्ज पीड़ित टोपेश ने अपने आवेदन में बताया कि आरोपित उमर मोहम्मद ने शहर में रहने वाले एक अन्य ठेकेदार से भी धोखाधड़ी की है । ठेकेदार ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की । इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । इधर जुर्म दर्ज होने के बाद आरोपित अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय पहुंच गया । इस पर पीड़ित ने न्यायालय में उपस्थित होकर जमानत का विरोध पत्र प्रस्तुत किया । से मारने की धमकी भी दी । इसके बाद भी – पेटी कांट्रेक्टर अपने रुपये के लिए ठेकेदार से संपर्क करते रहे । रुपये नहीं मिलने पर उन्होंने थाने में शिकायत की ।

दिल्ली के इस ठेकेदार की कई अफसरों से सेटिंग्स है कई करोड़ के काम कर रहा है,नक्सल इलाके में भी कई काले पीले काम कर चुका है ,एक अफसर को इसने करोड़ों करोड़ो का मकान बना कर दिया है जिसके कारण इसके काले पीले कारनामे सामने नही आते पहले भी एक मामले में ये उमर मोहम्मद फरार चल रहा है पुलिस ने अभी तक उसकी गिरफ्तारी क्यो नही की ये भी सवाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
’बिलासपुर- 27 अगस्त को गर्भवती महिला का इलाज करने की…
Cresta Posts Box by CP