अग्निपथ योजना के खिलाफ काँग्रेसियो ने किया धारण प्रदर्शन।

बिलासपुर- शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी ने 27 जून को नेहरू चौक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर केंद्र सरकार की ” अग्निपथ योजना ” के विरोध में एक दिवसीय धरना देकर ” सत्याग्रह ” किया गया ।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि अग्निपथ योजना देश के युवाओ के भविष्य से खिलवाड़ है , अप्रशिक्षित सैन्य संगठन से देश की रक्षा कर पाना सन्देह में है, जिसका ताजा उदाहरण है ,आज रूस अपने अप्रशिक्षित सैन्य संगठन के कारण सभी आधुनिक उपकरण होने के बाद भी यूक्रेन जैसे देश को जीत नही पा रहा है ,विजय पांडेय ने कहा कि 4 वर्ष के बाद अग्निवीर बेरोजगार हो जाएंगे ,न उन्हें पेंशन मिलेगा और न ही मेडिकल सुविधा, न ही पदनाम दिया जा रहा है , वर्तमान में एक लाख शहर विधायक व प्रभारी। 52 हजार सैनिक पद खाली है ,केंद्र सरकार 4 वर्ष के लिए 46 हजार भरने जा रही है ,उनमे से 4 वर्ष बाद अधिकतम 25℅ ही लिया जाएगा , नरेंद्र मोदी और भाजपा चाहती है कि देश सैन्यविहीन हो जाये ,जबकि अंतरार्ष्ट्रीय परिस्थितियां ऐसी बन रही है कि देश के पास मजबूत ,प्रशिक्षित ,पूर्णकालिक सेना की जरूरत है जो देशप्रेम की जज्बा से देश की सेवा कर सके । शैलेश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के साथ वादा के खिलाफ काम कर रहे है ,नोटबन्दी, जीएसटी, किसान विरोधी कानून लाकर जनता के साथ छलावा किया है अब अग्निपथ योजनाओ से युवाओ के सैनिक बनने का सपना को चूर चूर किया जा रहा है ।
महापौर रामशरण यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने ” वन रैंक वन पेंशन ” की बात करते थे ,पर अब युवाओ को सैनिक बनने के लायक नही समझा जा रहा है ,अग्निवीर के नाम पर कांट्रेक्ट सैनिक बनाया जा रहा है, जिनके पास देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी तो है पर खुद का भविष्य असुरक्षित है।

मंच संचालन शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय,आभार ज़फ़र अली ने किया ।
कार्यक्रम में पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, योग सदस्य रविन्द्र सिंह,पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, महेश दुबे,राकेश शर्मा, शिवा मिश्रा, राजेश पांडेय,एसपी चतुर्वेदी,नरेंद्र बोलर,ज़फ़र अली ,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय,जावेद मेमन, मोती ठारवानी,सीमा पांडेय,शिल्पी तिवारी,राजेश शुक्ला, अजय यादव,साई भास्कर,रामा बघेल,स्वर्णा शुक्ला,प्रियंका यादव,आशा सिंह, शांति उपाध्याय,, अनिता लवहतरे, , इब्राहिम अब्दुल,राजेश जायसवाल,नसीम खान,काशी रात्रे,अर्जुन सिंह,बद्री यादव,अन्नपूर्णा राज कुमार बंजारे,लल्ला सोनी,चन्द्र प्रदीप बाजपेयी,,रामदुलारे रजक,आनन्द तिवारी,, भजन गांधी,शाहिद कुरैशीरेरणजीत खनूजा,शिवा मुदलियार,,केशव गोरख,आनन्द तिवारी,सुनील सिंह,,सुदेश दुबे,, सुभाष,,तजम्मुल हक,सन्दीप बाजपेयी,,शाज़ी मैथ्यू,राकेश सिंह,,फिरोज खान,अजय काले,,गणेश रजक,,कमल डूसेजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- आगामी लोक सभा मे फतह हासिल करने के लिए…
Cresta Posts Box by CP