बिलासपुर- अशोक नगर बिरकोना रोड में कालोनी है जिसका नाम ड्रीम लैंड है इस कालोनी के कोलनाइजर का दुससाहस देखिए अपनी कालोनी का सीवरेज का पानी सड़क पर बहा रहा है ,इससे सड़क खराब हो रही है और रोज लोग यंहा पर दुर्घटना के शिकार हो रहे है ,सीवरेज के गंदे पानी के कारण लोग बीमार पड़ रहे है ,लेकिन इसको रोकने वाला कोई नही है आम लोगो की उपयोग की सड़क पर एक बिल्डर गंदगी कर रहा है शासकीय संपति को नुकसान कर रहा है ,और इस बिल्डर को हाईकोर्ट का भी डर नही है हाईकोर्ट ने जनहित में इस सड़को को बनाने का आदेश दिया था लेकिन अब बिल्डर का इस सड़क पर कब्जा है ,इस रोड पर रहने वाले लोग परेशान है स्कूल जाने बच्चे यंहा पर रोज दुर्घटना के शिकार हो रहे है। ,इस मामले यंहा के विधायक रजनीश सिंह भी चुप है वो खुद इस रोड से गुजरते है लेकिन उनको भी आम आदमी की समस्या नही देख पा रहे है है। बिल्डर की ये एक तरह की दादागिरी है दूसरों का हक मारकर सीना ताने खड़ा है ,प्रशासन भी इसको नही देख पा रहा है लोगो कह रहे थे अभी मुख्यमंत्री आने वाले है शिकायत करेंगे।

