महंगा पेट्रोल ,ग्लोबल वार्मिंग,और ध्वनि प्रदुषण, को भूलकर युवामोर्चा ने निकाली मोदी के आठ वर्ष पूरे होने पर बाइक रैली। मोदी के निर्देश के विपरीत निकली रैली।

बिलासपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 8 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर विधानसभा द्वारा विकास तीर्थ मोटर सायकिल रैली निकाली गई।
देश आज हर क्षेत्र में अग्रणी है देश में चारो ओर विकास की गंगा बह रही है। उक्त उदगार पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर युवा मोर्चा द्वारा आयोजित विकास तीर्थ मोटर सायकिल यात्रा के दौरान कही। अग्रवाल ने कहा कि देश का यह महत्वपूर्ण स्वर्णिमकाल है। इन 8 वर्षो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस तेजी से देश में विकास कार्य चल रहा है वह ऐतिहासिक है जो इतिहास के पन्नों पर है। देश में चारो ओर सड़को का निर्माण, गांव-गांव बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसानों के हित संवर्धन हेतु अनेक साहसिक निर्णय प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश भर में करोड़ो आवास विहिन गरीबों के लिए पक्का मकान बनाकर के दिया जा रहा है, घर-घर शौचालय, पांच लाख तक फ्री ईलाज के लिए आयुष्मान योजना जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य तेजी से देश में चल रहे है।
सांसद अरूण साव ने भी कहाआज भारत विश्व के शिखर पर स्थापित हो चुका है। इसका सारा श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। मोदी जी ने अपने कार्यो एवं साहसिक निर्णयों के बदौलत विश्व को यह बता दिया है कि भारत आज किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नही है। देश की सीमाए सुरक्षित है टेक्नोंलॉजी के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की योजना में स्वदेशी हथियारों का निर्माण भारत में ही हो रहा है। पूर्ण रूप से सेना को दिए जाने वाले हथियार एवं उपकरण अब विदेशों से नही भारत में ही बन रहे है वह भी पूर्ण से स्वदेशी। कोरोना संक्रमणकाल के दौरान विषम परिस्थितियों से भारत में फैले संक्रमण से देश के लोगों की जान माल की रक्षा करना वेक्सीन का निर्माण भारत के वैज्ञानिकों ने मोदी जी के आव्हार पर वेक्सीन बनाने में सफलता मिली जो देश के सभी लोगों को निःशुल्क लगाए जा रहे है तथा विदेशों में भी वेक्सीन भारत ने पहुॅचाई। गांव, गरीब, किसान देश की तरूणाई युवाओं के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागु कर देश के हर वर्ग एवं तबके के लोगों को सीधा लाभ पहुॅचाया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने भी केन्द्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि इन 8 वर्षो में देश को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण कदम मोदी जी ने उठाया देश के हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए अनेक कार्य कर रही है जिसका सीधा लाभ देश की जनता को मिल रहा है।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक विधानसभा स्तरीय मोटर सायकिल रैली निकालकर आमजन मानस के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है। उसी कड़ी में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा मोर्चा द्वारा मोटर सायकिल यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन निखिल केशरवानी एवं आभार व्यक्त विवेक ताम्रकार ने किया।
मोटर सायकिल रैली एस.बी.आर कॉलेज से शहर में घूमते हुए भक्त कंवर राम नगर स्मार्ट रोड में समापन हुआ।
इस मौके पर मोटर सायकिल यात्रा में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला कोषाध्यक्ष , किशोर राय, निखिल केशरवानी, चंदू मिश्रा, राजेश दुसेजा,, मनीष अग्रवाल, सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
अप्रैल और मई में छत्तीसगढ़ को एक लाख 9 हजार…
Cresta Posts Box by CP