बिलासपुर – परसा कोल ब्लॉक ले विरोध में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव भी कर दिया वंहा जाकर लोगो की बात सुनी टी एस ने आंदोलन स्थल में जाकर ठहरे हुए पानी मे पत्थर मारने का काम किया इससे आंदोलन को और गति मिल गई है सरकार के मंत्री के आंदोलन स्थल में जाने के लोग अलग अलग मायने निकाल रहे है कोई कह रहा है मंत्री गए मतलब सरकार गई जबकि कई लोग कह रहे बाबा का विधानसभा क्षेत्र है विधायक होने के नाते गए है इधर पीसीसी चीफ ने भी बाबा के आंदोलन स्थल ओर जाने को सही बातया है कहा कि चुकी विधानसभा टी एस सिंहदेव का है तो जाएंगे ही मैं भी उनकी जगह होता तो जाता ।पीसीसी चीफ के एलानिया बाबा के समर्थन से और भी कई सवाल खड़े हो गए है । पेड़ काटने के खिलाफ आदिवासी लगातार धरने पर बैठे हुए है ।सूत्रों के मुताबिक बाबा को कोई और भी मदद कर रहा है जिसकी वजह से बाबा इतने दिन से चल रहे आंदोलन में अब समर्थन देने गए है।इसके पीछे बड़ी शक्ति बताई जा रही है इसीलिए पीसीसी चीफ भी बाबा के समर्थन में कूद गए है ,जिस तरह की स्थिति परसा कोल ब्लॉक के को लेकर बन रही है उससे मामला खटाई में पड़ता दिख रहा है अडानी को बोरिया बिस्तर बांधना पड़ सकता है ये बड़े आंदोलन के रूप सामने आ गया है ,हालांकि आंदलोन की शुरुवात के पीछे भी यही बड़े लोग थे जो अब बाबा के पीछे खड़े है ,मंत्री टी एस के खुलकर सामने आने के बाद मामला गर्मा गया है अब लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है। किसी भी सरकार के पास जब अच्छे सलाहकार रहते है तो काम स्मूथ चलता है लेकिन जब इनकी सुनना सरकार बंद कर दे तो समस्या खड़े हो जाती है। लेकिन सवाल अभी खड़ा है कि बाबा के पीछे कौन बड़ी शक्ति है?

