बिलासपुर- छजका के विधायक धर्मजीत सिंह ने पूर्व सीएम रमन सिंह का स्वागत किया तो फिर चर्चा शुरू हो गई ,लोग चर्चा करने लगें सगाई हो गई है शादी की तारीख भी तय हो गई है तो मिलना जुलना तो लगे रहेगा मिलने के बहाने तो खोजे ही जायेंगे ।हालांकि ये लुकाछिपी कुछ दिन तक का ही है फिर सब सामने आ जायेगा हालांकि जानने वाले जानते है की ये राजनीतिक जुगलबंदी कुछ दिन में एक होने वाली है बीजेपी का एक धड़ा इससे खुश भी है जब भी रमन सिंह और धर्मजीत सिंह की मुलाकात होती है जोरदार फोटो वायरल होती है कभी दूर से हाय हालो करने वाले इन नेताओं का प्यार इतना बढ़ गया कि एक ही कार में दोनो सवार हो कर निकल पड़े ,रमन सिंह और धर्मजीत सिंह जैसे ही कार्यक्रम के एक कार में निकले चर्चा फिर शुरू हो गई।
डॉ रमन सिंह के आगमन पर मनीष अग्रवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने डॉ रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। एक बात इस भेंट मुलाकात में को कांग्रेस को ठीक करने की रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है।

