बिलासपुर-पूर्व सॉलिसिटर जनरल बी गोपा कुमार को सीबीआई ने अपना अधिवक्ता नियुक्त किया है ,बी गोपा कुमार बिलासपुर हाईकोर्ट में सीबीआई कीओर से पैरवी करेंगे।सीबीआई के स्पेशल प्रॉसिक्यूटर के रूप में गोपा कुमार अपनी सेवाएं देंगे ।पूर्व में केंद्र सरकार के सॉलिसिटर रहते सेवाओ के कारण भी ये जिम्मेदारी गोपा कुमार को दी गई है ,गोपा कुमार छत्तीसगढ़ में सीबीआई के मामलों में पैरवी करेंगे, हाईकोर्ट में उप महाधिवक्ता की जिम्मेदारी भी सम्भाल चके वरिष्ठ अधिवक्ता ने रायपुर से अपनी प्रैक्टिस शुरू की थी ,सीबीआई ने अपना अधिवक्ता नियुक्त करके एक बार अपने न्यायिक मामलो के पैरवी के लिये गोपा कुमार पर भरोसा किया है।

