एक्शन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सहकारी बैंकों का किसानों को बिना ऋण दिए लौटाना गलत, कलेक्टरों और सहकारी बैंक के अध्यक्षो को सीएम की फटकार, कहा दूसरी फसल के लिए भी किसानों को दें ऋण।

बिलासपुर- कृषि समृद्धि मेले के समापन में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहकारी बैंक के अधिकारियों कर्मचारी पर किसानों को धान के अलावा दूसरे फसल के लिए ऋण देने में आनाकानी करने पर नाराजगी जताई है मुख्यमंत्री ने अपेक्स बैंक के अध्यक्ष , सहकारी बैंक के अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी को चेतावनी दी है किसान को बिना ऋण दिये लौटना ठीक नही है ऐसे में किसान मजबूत नही होंपायेगा सहकारी बैंक किसानों का बैक है किसानों धान के अलावा दूसरी फसल के लिए आसानी से लोन मिलना चाहिए इतना ही नही मुख्यमंत्री ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने के लिए भी किसानों और उद्योगपतियों को ऋण दिया जाए ताकि उद्योगों को बढ़ावा मिले ,मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कलेक्टर्स को भी किसानों को धान के अलावा दूसरी फसल के लिए लोन देने में तेजी से कार्यवाई करने का निर्देश दिया है ,तीन साल पूरे होने के बाद अब मुख्यमंत्री आक्रामक हो गए है अगर उनकी बात किसी ने नही सुनी सरकार की योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा किसानों तक नही पहुंचाया तो मंत्री, अधिकारी,कर्मचारी से लेकर बैंकों के अध्यक्ष का निपटाना तय है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिस तरह से कृषि समृद्धि मेले में सहकारी बैंक और अपेक्स बैंक के अध्यक्षों पर किसानों को दूसरी फसल के लिए ऋण नही दिए जाने पर फटकारा है उससे साफ है उनके पास बैंकों के और मंत्री के काम काज की जानकारी पहुंच गई है,लगभग सभी विभागों की अंदर की जानकारी सीएम तक पहुंच गई है बिलासपुर समृद्धि मेले से सीएम बघेल ने फटकार लगाकर कर अपनी आक्रामक शैली की शुरुवात कर दी है , किसान मुख्यमंत्री ने किसानों के दर्द को समझा है और उस काम किया है ,मुझे लगता है अगर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस फटकार को किसी सहकारी बैंक के अध्यक्ष या अपेक्स बैंक के अध्यक्ष या कलेक्टर्स ने गंभीरता से नही लिया तो उसकी कुर्सी बचने वाली नही है ,क्योंकि किसान मुख्यमंत्री अब एक्शन में है इसलिए अधिकारी कर्मचारी और कुर्सीधारी नेता सावधान हो जाये , सीएम का साफ संदेश है कि जब सरकार जब सरकार किसानों के लिए इतना कर रही है तो बैंकोंके अध्यक्ष और अधिकारियों और कर्मचारियों को कोताही बरतने नही दी जा सकती। कृषि मेले के समापन में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ,प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक , अपेक्स बैंक में अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, जिला अध्यक्ष विजय पांडे ,विजय केशरवानी, पीसीसी महमंत्री अर्जुन तिवारी ,किसान नेता विनय शुक्ला, कमिश्नर संजय अलंग ,आईजी रतनलाल डाँगी,कलेक्टर सारांश मित्तर ,एसपी पारुल माथुर, कृषि सचिव भारती दासन, सहित कांग्रेस के नेता अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे,इस मौके पर सीएम ने किसानों को योजना के छेक का भी वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर - प्रदेश में बाहरी प्रदेश के एससी और ओबीसी…
Cresta Posts Box by CP