बिलासपुर- युवा मोर्चा ने शहर के गुंडों भूमाफियाओं और खनिज चोरों पर कार्यवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया ,एसडीएम से जमकर बहसबाजी की ,एसडीएम युवा मोर्चे के सामने सरेंडर हो गए ,मामले को संभाला नही पाए और कलेक्टर को जाकर भाजपाईयों का संदेश दिया ,जबकि एसडीएम चाहते तो मामले को रफादफा कर सकते थे लेकिन एसडीएम ने मोर्चा के पांच पदाधिकारियों नकव कलेक्टर से मिलवाया , मोर्चा के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को जमीन की गड़बड़ी वाले दस्तावेज दिखाए , कलेक्टर से मिलने के बाद भाजपाई शांत हुए ,इसके पहले कलेक्ट्रेट परिसर में युवा मोर्चा के पदाधिकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते है लगाते रहे और एसडीएम से हुज्जत करते रहे लेकिन इस मोर्चे पर कोई प्रभाव नही पड़ा। हालाकि तीन साल के कांग्रेस सरकार में पहली बार जोश में दिखी टीम अमर।

