बिलासपुर-ब्लाक कांग्रेस-। अध्यक्ष जावेद मेमन ने पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक के निवास पहुंचकर दोनों नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता का नवीनीकरण कराया और सदस्यता रसीद प्रदान की, गौरतलब है कि कांग्रेस का सदस्यता अभियान और बूथ गठन का कार्य साथ-साथ चल रहा है, जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सभी ब्लाक अध्यक्ष, जिला कांग्रेस शहर द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक इस कार्य में लगे हुए है वहीं पूरे प्रदेश में डिजिटल सदस्यता भी प्रारम्भ की गई है, जिसके लिए विधानसभा पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिये गये हैं, प्रदेश एवं संभाग स्तर पर ट्रेनिंग देने का काम चल रहा है, प्रदेश में 10.00 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, अटल श्रीवास्तव एवं प्रमोद नायक ने सभी कांग्रेसजनों से पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य एवं सभी निर्वाचित कांग्रेस प्रतिनिधियों से सदस्यता अभियान में संगठन को सहयोग देने की अपील की है।

